उजियारपुर थाने के अपर थानाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश राजू के अनुसार, इस तरह की सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच की गई। इस दौरान लखनीपुर महेशपट्टी स्थित निजी कोचिंग संस्थान में ऐसी गतिविधियों की जानकारी मिली।


एसपी अमरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने कोचिंग संस्थान में छात्रों और शिक्षकों से पूछताछ की। दर्ज केस के अनुसार, पूछताछ में छात्रों को सरकार अथवा प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन के लिए तैयार करने की बात सामने आई।
प्राथमिकी के अनुसार, शिक्षक गोलू यादव ने छात्रों को जरूरत पड़ने पर सरकार या प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन में ले जाने के लिए तैयार करने की बात स्वीकार की। दूसरे शिक्षक सरोज कुमार सदा ने छात्रों को ऐसे प्रदर्शनों के लिए तैयार करने की बात कबूल की।


5 सितंबर को पटना ले जाने की भी जांच: पुलिस के अनुसार, उक्त कोचिंग संस्थान से 5 सितंबर को कई नाबालिग छात्रों को पटना में आयोजित एक छात्र संगठन की सभा में ले जाया गया था। इस दौरान इस तरह की बात सामने आई थी, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। मामले में शिक्षक गोलू यादव, सरोज कुमार सदा, राहुल कुमार और रोहित कुमार पासवान को नामजद किया गया है। पुलिस अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है। (HH)



*घर से गायब हुई लड़की की लाश नदी में उपलाति हुई मिली, पुलिस कर रही जांच – Doorbeen News*
घर से गायब लड़की की लाश नदी में उपलाति हुई मिली, पुलिस कर रही जांच





