ग्रामीण चिकित्सक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत, घर में सो रहे थे डॉक्टर मोहम्मद गुलजार उर्फ शाहीन, अहले सुबह खून से लथपथ मिला शव

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर जिला के हसनपुर थाना क्षेत्र के केशरौरा वार्ड नंबर 13 में शनिवार की रात अज्ञात अपराधियों ने एक ग्रामीण चिकित्सक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान केशरौरा वार्ड नंबर 13 निवासी करीब 50 वर्षीय डॉक्टर मोहम्मद गुलजार उर्फ शाहीन, पिता मोहम्मद सुल्तान के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, डॉक्टर मोहम्मद गुलजार उर्फ शाहीन रोज की तरह रात में खाना खाने के बाद अपने घर में सोने चले गए थे।

इसी दौरान अज्ञात अपराधी घर में घुसे और उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए।अहले सुबह जब परिजन जागे तो डॉक्टर गुलजार का शव खून से लथपथ अवस्था में पड़ा देखा। शव देखते ही घर में चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही हसनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी।

हत्या की गंभीरता को देखते हुए रोसड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए घटना से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर छानबीन शुरू कर दी है।पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या के पीछे क्या कारण है और वारदात को अंजाम देने वाले अपराधी कौन थे।

घटनास्थल से पुलिस ने साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई भी शुरू की है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी किए जाने की बात सामने आ रही है।
ग्रामीण चिकित्सक की हत्या की खबर फैलते ही इलाके में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द हत्या का खुलासा कर आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

*सरकार विरोध आंदोलनों को छात्रों के ब्रेनवाश करने के आरोप में 4 पर पुलिस ने किया FIR – Doorbeen News*

सरकार विरोध आंदोलनों को छात्रों के ब्रेनवाश करने के आरोप में 4 पर पुलिस ने किया FIR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *