भाकपा माले प्रखंड कमिटी की बैठक में लिया गया आंदोलनात्मक निर्णय

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: भाकपा माले ताजपुर प्रखंड कमिटी की बैठक सोमवार को गांधी चौक स्थित एक निजी विद्यालय में प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता तथा जिला कमिटी सदस्य ललन कुमार के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। बैठक में पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी आंदोलनात्मक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में फतेहपुर मुसहरी में प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाए जाने के विरोध में दलित-गरीब परिवारों को रैयती बासगीत पर्चा, भूमिहीनों को वासभूमि एवं आवास, पहुंच पथ सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर 3 सितंबर को समस्तीपुर शहर के सरकारी बस स्टैंड से जुलूस निकालकर अनुमंडल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।

इसके अलावा 6 सितंबर को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित “जेनजी राइजिंग” छात्र-युवा संसद में ताजपुर क्षेत्र से 100 छात्र-युवा एवं महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का भी संकल्प लिया गया। बैठक में खेग्रामस की सदस्यता 5 हजार तथा किसान महासभा की सदस्यता 1 हजार तक पहुंचाने, छात्र-युवा एवं महिला संगठनों को मजबूत करने तथा पार्टी के मुखपत्र ‘लोकयुद्ध’ की वार्षिक सदस्यता बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि गरीबों, दलितों, भूमिहीनों और किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष को और तेज किया जाएगा तथा जनसमस्याओं को लेकर व्यापक जनआंदोलन चलाया जाएगा।
बैठक में ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, आसिफ होदा, मो. क्यूम, मो. शाद तौहीदी, संजीव राय, मनोज कुमार सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, शंकर महतो, मुकेश कुमार गुप्ता, रंजू कुमारी, जीतेंद्र सहनी, मो. अबूबकर, ललन दास समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

*महादलित नाबालिग छात्रा दुष्कर्म मामले में 34 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं, भाकपा माले ने निकाला प्रतिरोध मार्च – Doorbeen News*

महादलित नाबालिग छात्रा दुष्कर्म मामले में 34 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं, भाकपा माले ने निकाला प्रतिरोध मार्च

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *