व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। बिहार में मंगलवार से ‘एनीमिया मुक्त बिहार’ अभियान का शुभारंभ किया गया। पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अभियान का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण राज्य के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार सहित अन्य मंत्री एवं अधिकारी मौजूद रहे।
इसी क्रम में समस्तीपुर सदर अस्पताल में भी लाइव प्रसारण के साथ अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में डीएम रोशन कुशवाहा, डीएस डॉ. गिरीश कुमार, डीआईओ डॉ. विशाल कुमार, डीपीएम डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार, डीपीसी डॉ. आदित्य नाथ झा, डॉ. सैयद मेराज, ज्ञानेंद्र कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।
30 नवंबर तक चलेगा अभियान
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि एनीमिया मुक्त बिहार अभियान 25 अगस्त से 30 नवंबर तक चलेगा। अभियान के तहत समस्तीपुर जिले में करीब 5 लाख 20 हजार लोगों को एनीमिया से बचाव की दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
अभियान के दौरान अलग-अलग स्तर पर लोगों को दवा उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें सदर अस्पताल से लेकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक स्वास्थ्य संस्थानों की भूमिका रहेगी। इसके अलावा स्कूलों में चलंत चिकित्सा दल के माध्यम से बच्चों को दवा दी जाएगी।
वीएचएसएनडी और पीएमएसएमए साइट पर भी दी जाएगी दवा
अधिकारियों के अनुसार अभियान के तहत वीएचएसएनडी (ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस) तथा पीएमएसएमए साइट पर भी एनीमिया से बचाव की दवा उपलब्ध कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम अभियान के दौरान लक्षित लोगों तक पहुंचकर दवा सेवन सुनिश्चित करेगी।
अधिकारियों ने कहा कि एनीमिया की रोकथाम के लिए नियमित रूप से आयरन-फोलिक एसिड की दवा का सेवन, संतुलित आहार और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच जरूरी है। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच बनाकर एनीमिया की समस्या को नियंत्रित करना है।


*विद्यार्थियों की समस्याओं का 30 दिनों में होगा समाधान, हर माह लगेगा ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ – Doorbeen News*
विद्यार्थियों की समस्याओं का 30 दिनों में होगा समाधान, हर माह लगेगा ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’










