शिक्षा बचाओ सत्याग्रह के पाँचवें दिन निकला विशाल मशाल जुलूस, KSR कॉलेज बचाने की मांग हुई और तेज

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk:: समस्तीपुर: शिक्षा बचाओ सत्याग्रह के तहत KSR कॉलेज को बचाने की मांग को लेकर एनएसयूआई द्वारा चलाया जा रहा आंदोलन आज पाँचवें दिन और अधिक उग्र हो गया। पाँचवें दिन समस्तीपुर में छात्रों ने विशाल मशाल जुलूस निकालकर बिहार सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और KSR कॉलेज को बचाने की मांग बुलंद की।

मशाल जुलूस का नेतृत्व एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिनव अंशु ने किया। जुलूस में बड़ी संख्या में छात्र-युवा हाथों में मशाल लेकर शामिल हुए और शिक्षा बचाने तथा KSR कॉलेज को सुरक्षित रखने के समर्थन में नारे लगाए।

अपने संबोधन में अभिनव अंशु ने कहा कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार पटना–पूर्णिया एक्सप्रेसवे का रूट बदलकर KSR कॉलेज को सुरक्षित रखने का निर्णय नहीं लेती। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आंदोलन में शामिल नेताओं ने भी छात्रों के संघर्ष का समर्थन करते हुए कहा कि KSR कॉलेज को बचाना हजारों विद्यार्थियों की शिक्षा और भविष्य को बचाना है। उन्होंने सरकार से अविलंब छात्रों की मांगें मानने और शिक्षा संस्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

एनएसयूआई ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो शिक्षा बचाओ सत्याग्रह को और व्यापक रूप दिया जाएगा। प्रदर्शन में युवा काँग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक अबू तनवीर, माले के ज़िला स्थाई सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह, आइसा के ज़िला सचिव सुनील कुमार सिंह, ज़िला कांग्रेस के पूर्व महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा, ललन कुमार यादव, विवेक विराट, गुंजन चौधरी,

हिमांशु शेखर, आइसा के ज़िला अध्यक्ष लोकेश राज, आइसा के ज़िला उपाध्यक्ष दीपक यदुवंशी, डॉ० एन० के० आनंद, युवा कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष रितेश कुमार चौधरी, कांग्रेस के सनातन कुमार बाला, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मो० मोहिउद्दीन, अखलाकुर रहमान सिद्दीकी, युवा कांग्रेस के अमन कुमार, सौरव सतनाम, धीरज कुमार, मोनू कुमार, प्रशांत कुमार, मो० अफरोज़, मो० रियाज़, राजू कुमार, सुशील कुमार राय आदि मौजूद थे।

*बेला में शोभा कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय नवाह पारायण नाम संकीर्तन महायज्ञ शुरू – Doorbeen News*

बेला में शोभा कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय नवाह पारायण नाम संकीर्तन महायज्ञ शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *