हरि को मिला महाकवि आरसी प्रसाद सिंह शिखर सम्मान

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Dooebeen News Desk: समस्तीपुर के मोहनपुर ब्लॉक के जौनापुर निवासी चर्चित साहित्यकार हरिनारायण सिंह ‘हरि’ को उनके साहित्यिक अवदान के लिए महाकवि आरसी प्रसाद सिंह शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें बुधवार को रोसड़ा में वहाँ की चर्चित साहित्यिक संस्था साहित्य संगम की ओर से हिन्दी और मैथिली के महाकवि आरसी प्रसाद सिंह की 125 वीं जयंती के अवसर एक साहित्यिक समारोह में प्रदान किया गया।

ध्यातव्य है कि इस समारोह में श्री हरि को बतौर उद्घाटनकर्त्ता के रूप में भी आमंत्रित किया गया था। मौके पर संस्था के अध्यक्ष अनिरुद्ध झा ‘दिवाकर’ , महासचिव संजीव कुमार सिंह,यू आर काॅलेज,रोसड़ा के पूर्व प्रधानाचार्य प्रो शिवशंकर प्रसाद सिंह, रोसड़ा के अवर निबंधक डाॅ ज्योति भास्कर, बापू टाॅवर,पटना के उपनिदेशक ललित कुमार सिंह,साहित्यकार अशांत भोला सिंह,

रमाकांत राय रमा, नरेन्द्र कुमार सिंह,रंजना लता, शिवकुमार सुमन आदि उपस्थित थे। साहित्यकार हरि की इस उपलब्धि पर विधायक राजेश कुमार सिंह, पूर्व जिला पार्षद रामचंद्र सिंह, साहित्यकार बैद्यनाथ पंडित प्रभाकर, ईश्वर करुण, अश्विनीकुमार आलोक, मुकेश कुमार मृदुल, पर्यावरण सेवी सुजीत भगत आदि ने उन्हें बधाई दी है।

*मिट्टी की सेहत बिगड़ी : समस्तीपुर के खेतों में नाइट्रोजन, जिंक और बोरॉन की कमी, फॉस्फोरस पहले से ज्यादा – Doorbeen News*

मिट्टी की सेहत बिगड़ी : समस्तीपुर के खेतों में नाइट्रोजन, जिंक और बोरॉन की कमी, फॉस्फोरस पहले से ज्यादा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *