सामाजिक समरसता और समानता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करे

 

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर, 19 अगस्त। संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर बुधवार को समाहरणालय परिसर से कलश यात्रा निकाली गई। सांसद शांभवी चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर दो वाहनों को रवाना किया। इस दौरान संत रविदास के जयघोष से परिसर गूंज उठा।

महादेव मंदिर में स्थापित किया गया कलश

कलश यात्रा समाहरणालय परिसर से निकलकर मोहनपुर रोड स्थित नक्कू स्थान पहुंची। यहां मोहनपुर चौक स्थित महादेव मंदिर में कलश की स्थापना की गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने संत रविदास के बताए सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

दो दिनों तक प्रखंडों में पहुंचेगी यात्रा

कलश यात्रा 19 और 20 अगस्त को जिले के सभी प्रखंडों के अनुसूचित जाति टोलों में भ्रमण करेगी। इसके माध्यम से संत रविदास के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

यात्रा में जिले के सभी प्रखंडों के कल्याण पदाधिकारी, विकास मित्र, जीविका दीदी, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका समेत बड़ी संख्या में कर्मियों और जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में अश्वमेघ देवी, विधायक तरुण कुमार, विधान परिषद सदस्य सहित अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, सदर एसडीओ राकेश कुमार, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी मणिभूषण ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

*महमद्दीपुर में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, हथियार-गांजा के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार – Doorbeen News*

महमद्दीपुर में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, हथियार-गांजा के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *