वारिसनगर में किसान महासभा का प्रखंड सम्मेलन आयोजित, 13 सदस्यीय नई कमेटी गठित

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: वारिसनगर, 16 अगस्त। अखिल भारतीय किसान महासभा वारिसनगर प्रखंड का दूसरा सम्मेलन डरसूर पंचायत में नंद किशोर यादव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। सम्मेलन की शुरुआत शहीद वेदी पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद किसानों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।

सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए किसान महासभा के जिलाध्यक्ष महावीर पोद्दार ने केंद्र सरकार की कृषि नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ कृषि व्यापार समझौता किसानों और कृषि उत्पादन के हित में नहीं है तथा इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार से सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने की मांग की।

महावीर पोद्दार ने कहा कि किसानों की उपज का उचित मूल्य तय होना जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूंजीपतियों के बड़े ऋण माफ किए जाते हैं, लेकिन किसानों को राहत नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि जिस तरह उद्योगपतियों को अपने उत्पादों का मूल्य तय करने का अधिकार है, उसी तरह किसानों को भी अपनी फसलों का उचित मूल्य तय करने का अधिकार मिलना चाहिए।

13 सदस्यीय प्रखंड कमेटी का गठन

सम्मेलन के दौरान 13 सदस्यीय नई वारिसनगर प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। इसमें चंद्रेश्वर राय को अध्यक्ष, सुनील कुमार राय को सचिव, जीवछ सहनी को उपाध्यक्ष और रविंद्र मंडल को सह सचिव चुना गया।

कमेटी के सदस्यों के रूप में नंद किशोर यादव, वैद्यनाथ राय, जगदीश चौधरी, लाल बाबू राय, राज करण राय, लक्ष्मी साह और शिव सागर शर्मा सहित अन्य को जिम्मेदारी दी गई।

6 सितंबर को होगा जिला सम्मेलन

सम्मेलन में अखिल भारतीय किसान महासभा का तीसरा जिला सम्मेलन 6 सितंबर 2026 को वारिसनगर प्रखंड में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

समापन भाषण में भाकपा माले के प्रखंड सचिव रामचंद्र पासवान ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार कानूनी दस्तावेजों के माध्यम से किसान-मजदूरों के अधिकारों को कमजोर कर रही हैं। उन्होंने किसान-मजदूरों से अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।

*स्वतंत्रता दिवस पर जितवारपुर चौथ में फ्री स्टडी सेंटर और लाइब्रेरी का उद्घाटन – Doorbeen News*

स्वतंत्रता दिवस पर जितवारपुर चौथ में फ्री स्टडी सेंटर और लाइब्रेरी का उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *