सरायरंजन में 47 वासविहीन परिवारों को मिला वासगीत पर्चा

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk। सरायरंजन अंचल कार्यालय परिसर में 47 वासविहीन परिवारों के बीच वासगीत पर्चा का वितरण किया गया। पर्चा मिलने के बाद लाभुकों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी।
अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सीओ निशांत कुमार, प्रखंड प्रमुख वीणा कुमारी एवं उपप्रमुख संजीव ठाकुर ने सभी 47 लाभुकों के बीच वासगीत पर्चा का वितरण किया। लंबे समय से आवास के लिए भूमि की प्रतीक्षा कर रहे परिवारों को पर्चा मिलने पर उन्होंने खुशी जाहिर की।

लाभुकों ने बताया कि उनके पास घर बनाने और बसने के लिए अपनी जमीन नहीं थी। अब वासगीत पर्चा मिलने से उन्हें अपना आशियाना बनाने का रास्ता साफ हुआ है। लाभुकों ने इसके लिए अंचल प्रशासन का आभार जताया।
कार्यक्रम के दौरान अंचल कार्यालय परिसर में लाभुकों और स्थानीय लोगों की भीड़ रही। मौके पर दर्जनों लोग मौजूद थे।

*करंट लगने से वृद्ध महिला की मौत, गांव में पसरा मातम – Doorbeen News*

करंट लगने से वृद्ध महिला की मौत, गांव में पसरा मातम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *