व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर के सरायरंजन प्रखंड के चिंताबनपुर भटगामा में शनिवार सुबह बिजली की करंट लगने से रामवली महतो की पत्नी सीता देवी (70)की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक्का के स्वजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।जानकारी के अनुसार, रात परिवार में पूजा और मुंडन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
इसके बाद पोता-पोती के भोज का भी आयोजन हुआ। शनिवार सुबह करीब सात बजे सीता देवी ने गाय को चारा खिलाया। इसके बाद वह स्नान कर कपड़े पसारने के लिए गई थीं। इसी दौरान कपड़ा पसारते समय उनका हाथ बिजली के तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं और उनकी मौत हो गई।


घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के स्वजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। अचानक हुई इस घटना से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। जिस घर में रात में पूजा और मुंडन के चलते खुशी का माहौल था, वहीं सुबह महिला की मौत से खुशियां मातम में बदल गईं। मृतका के पुत्र रमेश कुमार महतो एवं राम कुमार महतो तथा पुत्री रेखा देवी एवं मोनू देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रोते-रोते बुरा हाल था।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जर्जर और खुले तारों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


*बिहार विद्यालय अध्यापक महासंघ की समस्तीपुर जिला इकाई का गठन सम्पन्न – Doorbeen News*
बिहार विद्यालय अध्यापक महासंघ की समस्तीपुर जिला इकाई का गठन सम्पन्न








