व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
समस्तीपुर | 15 अगस्त 2026: विमेंस कॉलेज, समस्तीपुर में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। विश्वविद्यालय के निर्देश एवं निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत महाविद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) राजेश रंजन ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का गायन किया गया।
ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन में डॉ. राजेश रंजन ने स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश को आजादी स्वतंत्रता सेनानियों के लंबे संघर्ष, त्याग और बलिदान के बाद मिली। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में समाज के विभिन्न वर्गों, लिंग और क्षेत्रों के लोगों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
युवा देश के विकास के वाहक बनें
प्राचार्य ने युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने छात्राओं से शिक्षा के साथ अनुशासन, जिम्मेदारी और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने की अपील की।
डॉ. राजेश रंजन ने महाविद्यालय में अपने अल्पकालीन प्रशासन के दौरान किए जा रहे कार्यों एवं महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारियों एवं छात्राओं को शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने का निर्देश दिया। साथ ही महाविद्यालय में अनुशासन को आवश्यक बताते हुए सभी से इसके पालन की अपील की।
छात्राओं ने प्रस्तुत किया राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान संगीत विभाग एवं एनएसएस की छात्राओं ने राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति से महाविद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत हो गया।
कार्यक्रम में भूतपूर्व प्रोफेसर डॉ. बीगन राम, डॉ. सोनी सलोनी, मीडिया प्रभारी डॉ. सुरेश साह, डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. नेहा कुमारी जायसवाल, डॉ. मधुलिका मिश्रा, प्रो. फरहत जबीं, डॉ. कुमारी अनु, एनएसएस अधिकारी डॉ. रिंकी कुमारी, डॉ. अपूर्वा मुले, डॉ. संगीता, डॉ. शालिनी, डॉ. रंजन कुमार, डॉ. कविता वर्मा, डॉ. पूनम कुमारी, डॉ. काजल श्रीवास्तव, प्रो. पूनम कुमारी, डॉ. सोनी सिन्हा, डॉ. संगीता कुमारी, डॉ. आभा कुमारी, डॉ. कल्पना सिंह, डॉ. सुनीता कुमारी, डॉ. ऋतु सांगवान, डॉ. स्मिता कुमारी, डॉ. रेखा कुमारी, डॉ. स्वीटी दर्शन, डॉ. शबनम, राधा कुमारी, सुसेन कुमार सहित शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।
समारोह के दौरान पूरे महाविद्यालय परिसर में देशभक्ति, एकता और राष्ट्रप्रेम का माहौल देखने को मिला।



*ECREU मंडल कार्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, मंडल मंत्री ने किया ध्वजारोहण – Doorbeen News*
ECREU मंडल कार्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, मंडल मंत्री ने किया ध्वजारोहण









