व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। संयुक्त निदेशक (शस्य), दरभंगा प्रमंडल संजय कुमार ने जिला कृषि कार्यालय, समस्तीपुर में अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय कृषि पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में BRBN के बीज विक्रेताओं एवं उर्वरक विक्रेताओं के साथ अलग-अलग बैठक कर बीज वितरण कार्यक्रम, उर्वरक वितरण एवं उर्वरक नियंत्रण समेत अन्य योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई।
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि खरीफ मौसम की आवश्यकता के अनुरूप जिले में उर्वरक की आपूर्ति हो रही है। संयुक्त निदेशक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसानों को उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि किसानों को निर्धारित दर से अधिक कीमत पर खाद बेचने की शिकायत या साक्ष्य मिलने पर संबंधित थोक एवं खुदरा विक्रेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



उन्होंने विक्रेताओं को निर्देश दिया कि वे खुदरा विक्रेताओं को केवल खाद उपलब्ध कराने तक सीमित न रहें, बल्कि किसानों को निर्धारित एवं उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध होना सुनिश्चित करें। कृषि विभाग द्वारा उर्वरक की उपलब्धता एवं बिक्री की लगातार निगरानी करने की बात कही गई।
बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. सुमीत सौरभ, सहायक निदेशक रसायन अमीत कुमार, सहायक निदेशक रसायन संतोष कुमार, सहायक निदेशक (शस्य) केशव राज, बीज उत्पादन-सह-विपणन पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी समस्तीपुर हरेराम सिंह सहित रोसड़ा अनुमंडल के कृषि पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


*उजियारपुर स्टेशन के विकास की मांग, विधायक आलोक मेहता ने रेल प्रशासन को सौंपा प्रस्ताव – Doorbeen News*
उजियारपुर स्टेशन के विकास की मांग, विधायक आलोक मेहता ने रेल प्रशासन को सौंपा प्रस्ताव







