रेलकर्मियों के इलाज को मिलेगी नई रफ्तार, पटना के केंद्रीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में ₹7.28 करोड़ के आधुनिक उपकरण

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk:पटना/हाजीपुर, 10 अगस्त 2026। पूर्व मध्य रेल के केंद्रीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल (CSSH), पटना में रेल कर्मचारियों को बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अस्पताल में ₹7.28 करोड़ से अधिक की लागत के आधुनिक चिकित्सा उपकरण लगाए गए हैं।

सोमवार को पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह एवं पूमरे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा सुनीता सिंह ने इन उपकरणों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आईआरएफसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मनोज कुमार दूबे, अपर महाप्रबंधक अमरेन्द्र कुमार, प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. एन.के. सजीव, चिकित्सा निदेशक डॉ. सुबोध कुमार मिश्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

आईआरएफसी द्वारा उपलब्ध कराई गई राशि से अस्पताल के लिए लैप्रोस्कोपिक मशीन, ईकोकार्डियोग्राफी स्कैनिंग मशीन, मल्टीपैरा कार्डियक मॉनिटर, मोटराइज्ड बेड, सीटीजी मशीन, ओटी टेबल और ईसीजी मशीन सहित कई अत्याधुनिक उपकरण खरीदे गए हैं। इन उपकरणों के शुरू होने से मरीजों की जांच और उपचार की गुणवत्ता में सुधार होने की उम्मीद है।

महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने उपकरण उपलब्ध कराने के लिए आईआरएफसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का आभार जताया। उन्होंने सीमित समय में उपकरणों की खरीद प्रक्रिया पूरी करने के लिए संबंधित अधिकारियों की सराहना भी की।

आईआरएफसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मनोज कुमार दूबे ने कहा कि संस्था अपने लाभ का एक हिस्सा कल्याणकारी कार्यों में भी खर्च करती है। वहीं, पूमरे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा सुनीता सिंह ने कहा कि अस्पताल में मरीजों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. संध्या किरण, एसीएचडी/सामान्य एवं डॉ. ए.के. ओझा, एसीएचडी/एडमिन ने किया।

*मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में ‘सेल्फी विद तिरंगा’ अभियान, बच्चों ने लिया राष्ट्रभक्ति का संकल्प – Doorbeen News*

मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में ‘सेल्फी विद तिरंगा’ अभियान, बच्चों ने लिया राष्ट्रभक्ति का संकल्प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *