हर घर तिरंगा अभियान: रसलपुर स्कूल में सेल्फी विद तिरंगा और ‘वंदे मातरम्’ क्विज का आयोजन

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: सरायरंजन। देश की स्वतंत्रता, वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने तथा विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं नागरिक कर्तव्य की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, रसलपुर में 10 से 14 अगस्त 2026 तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विभिन्न रचनात्मक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

अभियान के प्रथम दिन विद्यालय में ‘सेल्फी विद तिरंगा’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी तिरंगे के साथ तस्वीर लेकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

इसके अलावा ‘वंदे मातरम्’ थीम पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शिक्षक प्रियरंजन झा, महेश कुमार राम एवं जितेन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलन, राष्ट्रगीत, स्वतंत्रता सेनानियों और भारतीय राष्ट्रीय चेतना से जुड़े सवाल पूछे गए।

प्रधानाध्यापक मनीष चन्द्र प्रसाद ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और नई पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने का अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों से तिरंगे का सम्मान करने और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का संकल्प लेने की अपील की।

कार्यक्रम में शिक्षक प्रियरंजन झा, जितेन्द्र कुमार राय, महेश कुमार राम, प्रमोद कुमार सहनी, असगर अली, ललित कुमार, फूलेन्द्र कुमार, गुड़िया कुमारी, कोमल कुमारी एवं ज्योति भारती सहित विद्यालय परिवार की सक्रिय सहभागिता रही।

*रेलकर्मियों के इलाज को मिलेगी नई रफ्तार, पटना के केंद्रीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में ₹7.28 करोड़ के आधुनिक उपकरण – Doorbeen News*

रेलकर्मियों के इलाज को मिलेगी नई रफ्तार, पटना के केंद्रीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में ₹7.28 करोड़ के आधुनिक उपकरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *