व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Dooebeen News Desk: समस्तीपुर : यूनियन बैंक आफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय में विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों की शहादत को श्रद्धांजलि दीगई। सेवानिवृत्त सैनिकों और वीर नारियों को उनके अदम्य साहस, त्याग और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। यूनियन बैंक के क्षेत्र प्रमुख प्रेम रंजन कुमार ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों का योगदान अतुलनीय है। उनके साहस और बलिदान के कारण ही देशवासी सुरक्षित जीवन व्यतीत कर पा रहे हैं।



उन्होंने समाज सेअपीलकी कि वह पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता बनाए रखे। समारोह में सेवानिवृत्त सैनिकों ने अपने सैन्य जीवन के अनुभव साझा किए, जिसमें कारगिल युद्ध सहित विभिन्न अभियानों में निभाई गई जिम्मेदारियों का उल्लेख किया गया। उनके अनुभवों ने उपस्थित लोगों में देशभक्ति की भावना को प्रबल किया। इस अवसर पर 20 सेवानिवृत्त सैनिकों और उनके स्वजन को सम्मानित किया गया, जिनमें लेफ्टिनेंट कर्नल केके झा, कमांडर रामजी राय, वीर नारी रीना देवी आदि शामिल हैं।
यूनियन बैंक ने पूर्व सैनिकों के लिए उपलब्ध बैंकिंग सुविधाओं और विशेष योजनाओं की जानकारी भी दी। क्षेत्र प्रमुख ने कहा कि बैंक पूर्व सैनिकों के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। समारोह में उप क्षेत्र प्रमुख रौशन कुमार, सुबोध कुमार, सुरक्षा अधिकारी संपूर्ण द्विवेदी, यूनियन बैंक धर्मपुर शाखा के अवध बिहारी आदि उपस्थित रहे।


*समस्तीपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 89 चोरी-गुम मोबाइल बरामद, 22 लाख रुपये की संपत्ति मालिकों को लौटाई – Doorbeen News*
समस्तीपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 89 चोरी-गुम मोबाइल बरामद, 22 लाख रुपये की संपत्ति मालिकों को लौटाई







