व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। समस्तीपुर पुलिस ने चोरी, छिनतई और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 22 लाख रुपये मूल्य के 89 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गठित मोबाइल रिकवरी टीमों ने कार्रवाई करते हुए 89 मोबाइल फोन बरामद किए। इनमें समस्तीपुर मोबाइल रिकवरी टीम-1 ने 19, सरायरंजन थाना ने 18, मोबाइल रिकवरी टीम-2 ने 27, वारिसनगर टीम ने 11, पटोरी टीम ने 12 और साइबर थाना की टीम ने 2 मोबाइल बरामद किए।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने बताया कि समस्तीपुर पुलिस अब तक इस अभियान के तहत करीब 4 करोड़ 46 लाख रुपये मूल्य के 1909 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को वापस करा चुकी है।


मोबाइल रिकवरी अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित भी किया जाएगा। विशेष रूप से दलसिंहसराय थाना के मोबाइल रिकवरी प्रभारी एएसआई जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में सबसे अधिक 15 मोबाइल तथा विभूतिपुर थाना के मोबाइल रिकवरी प्रभारी एएसआई अमृता राज के नेतृत्व में 10 मोबाइल बरामद किए गए हैं। दोनों को सराहनीय कार्य के लिए पुरस्कृत करने की घोषणा की गसमस्तीपुर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तुरंत संबंधित थाना अथवा साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि तकनीकी सहायता से शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित की जा सके।


*राष्ट्रीय मंच पर समस्तीपुर का गौरव बढ़ाया, शिक्षक ने CCRT प्रशिक्षण में किया बिहार का प्रतिनिधित्व – Doorbeen News*
राष्ट्रीय मंच पर समस्तीपुर का गौरव बढ़ाया, शिक्षक ने CCRT प्रशिक्षण में किया बिहार का प्रतिनिधित्व







