समस्तीपुर में ट्रक मालिकों की हड़ताल खत्म, एसडीओ के आश्वासन के बाद सरकारी खाद्यान्न उठाव फिर शुरू

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। राज्य खाद्य निगम (बीएसएफसी) से जुड़े ट्रक मालिकों की ओर से 27 जुलाई से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को समाप्त हो गई। अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) समस्तीपुर के साथ दूसरे दौर की वार्ता में विभिन्न समस्याओं के समाधान का आश्वासन मिलने के बाद जिला मोटर व्यवसायी संघ ने हड़ताल वापस लेने की घोषणा की।

जिला मोटर व्यवसायी संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से बीएसएफसी में ट्रकों के संचालन के दौरान विभागीय अधिकारियों द्वारा कथित अनियमितता और ट्रक मालिकों के आर्थिक शोषण के विरोध में जिलेभर में सरकारी खाद्यान्न उठाव का बहिष्कार किया जा रहा था। इसके कारण 27 जुलाई से सभी गोदामों से खाद्यान्न की लोडिंग पूरी तरह ठप हो गई थी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी की पहल पर दूसरे चरण की वार्ता आयोजित की गई। बैठक में बीएसएफसी के जिला प्रबंधक, संबंधित अभिकर्ताओं और जिला मोटर व्यवसायी संघ के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वार्ता के दौरान ट्रक मालिकों की सभी प्रमुख मांगों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

संघ के अध्यक्ष ने बताया कि एसडीओ द्वारा समस्याओं के समाधान का भरोसा दिए जाने के बाद संगठन ने तत्काल प्रभाव से अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया। इसके साथ ही जिले में सरकारी खाद्यान्न के उठाव और परिवहन का कार्य दोबारा शुरू हो गया है।

बैठक में जिला मोटर व्यवसायी संघ के सचिव राजबाला राय सहित उमेश राय, सुनील राय, लालू कुमार और राकेश कुमार भी उपस्थित रहे। प्रशासन को उम्मीद है कि हड़ताल समाप्त होने से सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के लिए खाद्यान्न आपूर्ति अब सामान्य रूप से जारी रहेगी।

*TRE-4: बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी भर्ती, शिक्षा विभाग ने जारी की विषयवार रिक्तियां – Doorbeen News*

TRE-4: बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी भर्ती, शिक्षा विभाग ने जारी की विषयवार रिक्तियां

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *