व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: पटना। बिहार में छात्र आंदोलन को लेकर उत्पन्न विधि-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए राज्य के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी गई हैं। गुरुवार को अपर पुलिस महानिदेशक (विधि-व्यवस्था) के.एस. अनुपम ने इस संबंध में आदेश जारी किया।
जारी आदेश के अनुसार, राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी प्रकार की छुट्टियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। अब केवल विशेष और अपरिहार्य परिस्थितियों में ही किसी पुलिसकर्मी की छुट्टी स्वीकृत की जाएगी।
पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। राज्य में छात्र आंदोलन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त निगरानी रखी जा रही है।







*समस्तीपुर रेल मंडल में CBI की बड़ी कार्रवाई: APO-2 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, घर से पिस्टल और कारतूस बरामद – Doorbeen News*





