व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर/पूसा। समस्तीपुर जिले के पूसा-सैदपुर पुल के निकट गुरुवार दोपहर बूढ़ी गंडक नदी में एक युवक डूब गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने काफी देर तक युवक की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। घटना की सूचना एनडीआरएफ को दे दी गई है।
जानकारी के अनुसार, चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत वार्ड संख्या-10 निवासी राज कुमार सहनी के 27 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार किसी काम से जाने से पहले नदी में स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान कपड़ा धोते समय उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए।



मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण वह लापता हो गए। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए।
घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि राहुल अपनी मां के साथ रहते थे। उनकी सभी बहनों की शादी हो चुकी है। बेटे के नदी में डूबने की सूचना मिलते ही मां का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि बहनें भी मौके पर पहुंच गई हैं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन को सूचना दी है। युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया है। समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। प्रशासन द्वारा खोजबीन जारी है।




*बिहार में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द, छात्र आंदोलन के मद्देनजर एडीजी ने जारी किया आदेश – Doorbeen News*
बिहार में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द, छात्र आंदोलन के मद्देनजर एडीजी ने जारी किया आदेश





