शिक्षा विधेयक के विरोध में विमेंस कॉलेज के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज, समस्तीपुर के शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी और काला बिल्ला लगाकर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज कराया। इस दौरान सभी ने अपने-अपने शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक दायित्वों का निर्वहन भी किया।

कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. सुरेश साह ने बताया कि विरोध कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के प्रति अपनी आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि विरोध के बावजूद शिक्षण कार्य और कार्यालयी कार्य नियमित रूप से संचालित किए गए।

कार्यक्रम में डॉ. सोनी सलोनी, डॉ. नेहा जायसवाल, डॉ. मधुलिका मिश्रा, प्रो. फरहत जबीं, डॉ. अनु कुमारी, डॉ. रिंकी कुमारी, डॉ. रंजन कुमार, डॉ. सोनी सिन्हा, डॉ. संगीता कुमारी, डॉ. शालिनी, डॉ. स्मिता कुमारी, डॉ. पूर्णम शर्मा, डॉ. ऋचा वर्मा, डॉ. मृत्युंजय ठाकुर, डॉ. चंदन सिन्हा, डॉ. नवेश कुमार, डॉ. आभा कुमारी, डॉ. नीरज प्रसाद, डॉ. ऋतु सांगवान, डॉ. अपूर्वा मुले, राधा कुमारी, पिनाक पानी बोस सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित रहे।

*समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय में CBI की बड़ी कार्रवाई, APO समेत दो रेलकर्मी हिरासत में – Doorbeen News*

समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय में CBI की बड़ी कार्रवाई, APO समेत दो रेलकर्मी हिरासत में

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *