समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय में CBI की बड़ी कार्रवाई, APO समेत दो रेलकर्मी हिरासत में

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर|समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी समेत दो कर्मचारियों को हिरासत में लिया। इस कार्रवाई के बाद डीआरएम कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों के बीच चर्चा का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे सीबीआई की टीम डीआरएम कार्यालय स्थित (पर्सनल) कार्मिक शाखा पहुंची। यहां से सहायक कार्मिक पदाधिकारी (APO) अरुण कुमार मंडल को हिरासत में लिया गया। इसके साथ ही डीलिंग क्लर्क अमृत कुमार को भी टीम ने अपने साथ लेकर पूछताछ शुरू की। CBI ने दोनों को अधिकारी के केबिन से हिरासत में लिया।

दोनों को समस्तीपुर रेलवे ऑफिसर्स क्लब ले जाया गया, जहां सीबीआई की टीम उनसे पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई रिश्वत के लेन-देन से जुड़े एक मामले में की गई है। हालांकि, सीबीआई की ओर से अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और न ही मामले का विस्तृत खुलासा किया गया है।

कार्रवाई की सूचना मिलते ही रेल मंडल कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कर्मचारी पूरे घटनाक्रम को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं करते रहे।

फिलहाल सीबीआई की जांच जारी है। मामले में आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही कार्रवाई के कारणों और आगे की कानूनी प्रक्रिया की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी।

*उजियारपुर में दलित नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में ऐपवा का प्रतिरोध मार्च, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग – Doorbeen News*

उजियारपुर में दलित नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में ऐपवा का प्रतिरोध मार्च, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *