दलसिंहसराय में संदिग्ध मौत: सड़क हादसा या मारपीट? पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में दलसिंहसराय-विद्यापतिनगर मुख्य मार्ग पर पिपरपाती चौक के समीप एक बाइक सवार युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे सड़क दुर्घटना मानकर जांच कर रही है, जबकि परिजनों ने युवक के साथ मारपीट कर हत्या किए जाने की आशंका जताई है।

मृतक की पहचान विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के हरपुर बोचहा वार्ड संख्या-6 निवासी स्वर्गीय शिवचंद्र प्रसाद सिंह के 41 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार सिंह के रूप में हुई है।

परिजनों ने बताया कि सोमवार की शाम करीब 4 बजे राजेश कुमार सिंह दलसिंहसराय के लिए घर से निकले थे। देर रात करीब 10 बजे उनके मोबाइल से ही फोन आया, जिसमें बताया गया कि उनका सड़क हादसा हो गया है और वे गंभीर रूप से घायल हैं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद जब परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने हादसे पर संदेह जताया। परिजनों का आरोप है कि राजेश के सिर के पीछे गहरे जख्म के निशान मिले हैं, जिससे उन्हें आशंका है कि उनके साथ मारपीट की गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि राजेश के साथ गए लोग सूचना देने के बावजूद मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे उनका संदेह और गहरा गया है।

घटना की सूचना पर दलसिंहसराय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया।

पुलिस का कहना है कि मामला सड़क दुर्घटना का है या हत्या का, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

*बिहार में 22 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला, कई जिलों में नए एसडीपीओ की तैनाती – Doorbeen News*

बिहार में 22 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला, कई जिलों में नए एसडीपीओ की तैनाती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *