व्हाट्सएप से जुडने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। जिले के पटोरी थाना क्षेत्र स्थित गोरगामा घाट के पास सोमवार को बोरे में बंद एक अज्ञात युवती का शव पानी में तैरता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
ग्रामीणों की सूचना पर पटोरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।



पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। शव मिलने की परिस्थितियों को देखते हुए हत्या कर शव को बोरे में बंद कर पानी में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
फिलहाल पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में गुमशुदगी के मामलों का मिलान करने के साथ-साथ मृतका की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है।



*दलसिंहसराय में संदिग्ध मौत: सड़क हादसा या मारपीट? पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच – Doorbeen News*





