व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: पटना। बिहार सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए डीएसपी रैंक के 22 अधिकारियों का तबादला किया है। गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अधिकारियों को विभिन्न जिलों के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ), विशेष कार्य बल (एसटीएफ), अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी), आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस), साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई तथा अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
- अजीत कुमार (बक्सर) – एसडीपीओ-1, दानापुर (पटना)
- रमेश कुमार (वैशाली) – एसडीपीओ, रामनगर (बगहा)
- प्रशांत कुमार (लखीसराय) – वरीय पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ, पटना
- शिव शंकर कुमार (अररिया) – एसडीपीओ-2, पटना सिटी
- सुनील कुमार सिंह (गोपालगंज) – एसडीपीओ-1, हिलसा (नालंदा)
- सत्यकाम (दरभंगा) – एसडीपीओ-1, डिहरी (रोहतास)

- राघव दयाल – एसडीपीओ-1, मसौढ़ी (पटना)
- अमरनाथ – एसडीपीओ-1, बिहारशरीफ (नालंदा)
- कन्हैया कुमार (जमुई) – एसडीपीओ, पीरो (भोजपुर)
- चंदन कुमार ठाकुर (मधुबनी) – एसडीपीओ, गोगरी (खगड़िया)
- रागिनी कुमारी – पुलिस उपाधीक्षक, आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस), बिहार, पटना
- स्नेह सेतु – एसडीपीओ-2, कहलगांव (भागलपुर)
- प्रकाश – एसडीपीओ-2, सदर (छपरा)
- राज कुमार-2 (पटना) – अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी), बिहार, पटना


कई विशेष इकाइयों में भी नई पोस्टिंग
सरकार ने इस फेरबदल के तहत एसटीएफ, सीआईडी, एटीएस, साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई, यातायात और अन्य महत्वपूर्ण शाखाओं में भी अधिकारियों की नई तैनाती की है। प्रशासनिक स्तर पर इसे कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरित अधिकारियों को जल्द से जल्द नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।


*ईशांत हत्याकांड: बंगराहा पहुंच शोकाकुल परिवार से मिले पप्पू यादव, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग – Doorbeen News*






