क्रिकेट खेल रहे बच्चों पर गिरी आकाशीय बिजली, 13 वर्षीय आर्यन की मौत; एक गंभीर घायल

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: सरायरंजन (समस्तीपुर)। समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड की किशनपुर पंचायत में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। क्रिकेट खेल रहे दो बच्चे ठनका की चपेट में आ गए। हादसे में 13 वर्षीय आर्यन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 वर्षीय रजनीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है।

जानकारी के अनुसार, मृतक आर्यन कुमार वार्ड संख्या 7 निवासी अखिलेश साहनी का पुत्र था। वहीं घायल रजनीश कुमार अशोक सहनी का पुत्र है। दोनों बच्चे अपने साथियों के साथ मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हुई और आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से दोनों बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने आर्यन कुमार को मृत घोषित कर दिया। रजनीश कुमार का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मौके पर पहुंचकर लोगों ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र सरकारी सहायता एवं आपदा राहत के तहत मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की।

ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मांग की है कि मृतक के परिजनों को शीघ्र आर्थिक सहायता दी जाए तथा घायल बच्चे के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

*29 दिन बाद 12 फीट गहरे गड्ढे से मिला नौवीं के छात्र ईशांत का शव, समस्तीपुर में सनसनी – Doorbeen News*

29 दिन बाद 12 फीट गहरे गड्ढे से मिला नौवीं के छात्र ईशांत का शव, समस्तीपुर में सनसनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *