व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। स्वतंत्रता सेनानी, भारत सरकार के प्रथम केंद्रीय मंत्रियों में शामिल रहे एवं पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय बाबू सत्यनारायण सिंह की जयंती गुरुवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समस्तीपुर नगर भवन परिसर में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री सह परिवहन मंत्री दामोदर रावत, विधायक अश्वमेघ देवी, रोसड़ा विधायक वीरेंद्र कुमार, मेयर अनीता राम, उपमहापौर रामबालक पासवान, जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा, अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार, लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह, 20 सूत्री उपाध्यक्ष दुर्गेश राय, अधिवक्ता गौरी शंकर झा, जितेंद्र सिंह चंदेल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री दामोदर रावत ने बाबू सत्यनारायण सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम के निवासी थे और स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने देश और समाज की सेवा करते हुए भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री तथा बाद में राज्यपाल जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक पदों की जिम्मेदारी निभाई।
वक्ताओं ने कहा कि बाबू सत्यनारायण सिंह का सार्वजनिक जीवन, राष्ट्रसेवा और सादगी आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों और योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।




*ओवरब्रिज मरम्मत के बीच यातायात व्यवस्था पर एसडीओ की निजी स्कूलों के साथ बैठक – Doorbeen News*
ओवरब्रिज मरम्मत के बीच यातायात व्यवस्था पर एसडीओ की निजी स्कूलों के साथ बैठक





