अनिल कुमार सिन्हा ने समस्तीपुर के नए जिला कल्याण पदाधिकारी के रूप में संभाला कार्यभार

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। जिले के नए जिला कल्याण पदाधिकारी के रूप में अनिल कुमार सिन्हा ने सोमवार को कार्यालय में योगदान देते हुए विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी मणिभूषण ठाकुर से पदभार लिया।

अनिल कुमार सिन्हा इससे पहले दरभंगा में जिला कल्याण पदाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। हाल ही में उनका तबादला दरभंगा से समस्तीपुर किया गया था, जिसके बाद उन्होंने नई जिम्मेदारी संभाली।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि कल्याण विभाग की सभी योजनाओं का सरकार के निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग की योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।

*अब हर घर में होंगे चार रंग के कूड़ेदान, आज से लागू हुई नई व्यवस्था – Doorbeen News*

अब हर घर में होंगे चार रंग के कूड़ेदान, आज से लागू हुई नई व्यवस्था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *