अब हर घर में होंगे चार रंग के कूड़ेदान, आज से लागू हुई नई व्यवस्था

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। गांवों में अब कचरा प्रबंधन की तस्वीर बदलने वाली है। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) और लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली-2026 लागू कर दी गई है। नई व्यवस्था के अनुसार अब प्रत्येक घर में कचरे को चार अलग-अलग श्रेणियों में अलग करना होगा। इसके लिए हरा, नीला, लाल और काला रंग के कूड़ेदान की व्यवस्था की जा रही है।

जिला समन्वयक हसनैन अनवर ने बताया कि नई नियमावली के तहत घरों में निकलने वाले कचरे को अलग-अलग रखने की व्यवस्था लागू की जा रही है। इसका उद्देश्य कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण, रीसाइक्लिंग को बढ़ावा देना और गांवों को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाना है।

समस्तीपुर जिले में इस अभियान की शुरुआत रोसड़ा प्रखंड के भिरहा पश्चिम पंचायत से की गई, जहां उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अधिकारियों ने लोगों से घर-घर कचरे का पृथक्करण कर अभियान को सफल बनाने की अपील की।

नई व्यवस्था के तहत गीले कचरे से खाद और बायोगैस तैयार की जाएगी, जबकि सूखे कचरे को रीसाइक्लिंग के लिए भेजा जाएगा। वहीं सैनिटरी और खतरनाक कचरे के सुरक्षित निस्तारण की अलग व्यवस्था की गई है, ताकि पर्यावरण और लोगों के स्वास्थ्य पर इसका दुष्प्रभाव न पड़े।

जानिए किस रंग के डिब्बे में क्या डालना है

🟢 हरा कूड़ेदान (गीला कचरा)

  • सब्जी और फलों के छिलके
  • बचा हुआ भोजन
  • फूल-पत्तियां
  • जैविक कचरा, जिससे खाद या बायोगैस बनाई जाएगी।

🔵 नीला कूड़ेदान (सूखा कचरा)

  • प्लास्टिक
  • कागज
  • कांच
  • धातु
  • रबर एवं अन्य पुनर्चक्रण योग्य सामग्री।

🔴 लाल कूड़ेदान (सैनिटरी कचरा)

  • सैनिटरी पैड
  • डायपर
  • टैम्पोन
  • अन्य स्वच्छता संबंधी अपशिष्ट (बंद पैकेट में डालना होगा)।

काला कूड़ेदान (खतरनाक कचरा)

  • पुरानी या एक्सपायर दवाइयां
  • पेंट के डिब्बे
  • टूटे बल्ब
  • अन्य हानिकारक अपशिष्ट, जिन्हें अधिकृत केंद्र पर भेजा जाएगा।

मुख्य बातें

  • जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली-2026 लागू।
  • हर घर में चार रंग के कूड़ेदान की व्यवस्था होगी।
  • कचरे का स्रोत पर ही पृथक्करण अनिवार्य।
  • अभियान की शुरुआत रोसड़ा प्रखंड के भिरहा पश्चिम पंचायत से।
  • उद्देश्य—स्वच्छ गांव, समृद्ध गांव और स्वच्छ पर्यावरण का निर्माण।

*समस्तीपुर में डबल मर्डर से मचा हड़कंप, प्रभात चौधरी और उसके साथी की हत्या – Doorbeen News*

समस्तीपुर में डबल मर्डर से मचा हड़कंप, प्रभात चौधरी और उसके साथी की हत्या

0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *