व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गद्दोपुर गांव में सोमवार देर रात दो पट्टीदारों के बीच हुए आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट के दौरान एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान मो. सद्दाम (पिता- मो. गफ्फार), निवासी गद्दोपुर, थाना बंगरा के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल सद्दाम को इलाज के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।



घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) एवं डीआईयू (जिला आसूचना इकाई) की टीम को भी लगाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है।
पुलिस के अनुसार, घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक सह सदर-1 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में मामले की जांच की जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर आरोपितों की गिरफ्तारी और आगे की विधिसम्मत कार्रवाई में जुटी हुई है।



*अनिल कुमार सिन्हा ने समस्तीपुर के नए जिला कल्याण पदाधिकारी के रूप में संभाला कार्यभार – Doorbeen News*
अनिल कुमार सिन्हा ने समस्तीपुर के नए जिला कल्याण पदाधिकारी के रूप में संभाला कार्यभार





