व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करे
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। खरीफ कृषि कार्य के बीच जिला कृषि विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिले के 132 कृषि समन्वयकों का तबादला कर उन्हें नए कार्यस्थलों पर भेज दिया गया है। सभी कृषि समन्वयकों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने और इसकी सूचना जिला कृषि कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. सुमित सौरभ ने बताया कि विभागीय व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने तथा कृषि योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को ध्यान में रखते हुए यह स्थानांतरण किया गया है। इसके तहत जिले में कार्यरत सभी 132 कृषि समन्वयकों को नए प्रखंडों एवं पंचायतों में पदस्थापित किया गया है।
उन्होंने कहा कि सभी कृषि समन्वयक निर्धारित समय के भीतर अपने नए कार्यस्थल पर योगदान सुनिश्चित करें। योगदान के बाद इसकी सूचना जिला कृषि कार्यालय को देना अनिवार्य होगा। आदेश का पालन नहीं करने वाले कर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है।

जिले में कृषि समन्वयक किसानों और कृषि विभाग के बीच महत्वपूर्ण कड़ी माने जाते हैं। बीज वितरण, फसल अनुदान, किसान पंजीकरण, फार्मर आईडी, कृषि यांत्रिकीकरण, फसल क्षति सर्वेक्षण, सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और किसानों को तकनीकी सलाह देने जैसी जिम्मेदारियां इन्हीं के जिम्मे होती हैं। ऐसे में खरीफ सीजन के दौरान हुए इस तबादले को विभाग की महत्वपूर्ण प्रशासनिक कवायद माना जा रहा है।
कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नई तैनाती से कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी और किसानों तक योजनाओं का लाभ अधिक प्रभावी तरीके से पहुंचाया जा सकेगा। विभाग ने सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को भी निर्देश दिया है कि नए कृषि समन्वयकों का योगदान लेकर उन्हें शीघ्र कार्य आवंटित करें, ताकि खरीफ मौसम में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

कृषि समन्वयक को तबादला इस प्रकार किया गया है। अजीत कुमार ठाकुर, राजीव रंजन, सुनिल कुमार मिश्र, दीपक कुमार, ललन कुमार, पुष्पेश शुभ्राशु, शैलेंद्र सिंह को खानपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायत में तबादला किया गया है। प्रभेष कुमार, मनीश रंजन, प्रदीप कुमार झा, रंजीत कुमार, अनिल कुमार, चंदन कुमार, मनीष कुमार, मिथिलेश कुमार सिंह, अनिल कुमार प्रसाद, नीरज कुमार व कैलाश सहनी को कल्याणपुर प्रखंड भेजा गया है।
जबकि नरेश कुमार मोहिद्दीननगर, धीरेंद्र कुमार, संजीव कुमार शर्मा, मनोज कुमार राव, श्वेता कुमार को मोहनपुर प्रखंड, सुजित कुमार शर्मा, विक्रम प्रसाद हिमांशु, चंद्रवीर कुमार, अमित कुमार, प्रभात कुमार, अनिल कुमार सिंह को मोरवा प्रखंड भेजा गया है। संजय कुमार, कैलाश प्रसाद, दिनेश साह को बिथान प्रखंड किया गया है। संजीत राम, अजय शंकर मिश्र, बालमुकुंद मिश्रा, बीरेंद्र प्रसाद, राजशेखर, मुकेश कुमार राय को शिवाजीनगर भेजा गया है। प्रेमचंद राय, राजीव कुमार, आभा आनंद को सिधिया प्रखंड भेजा गया है।

भगवती चरण, आलोक कुमार, निशांत, अंजनी कुमार, सुनोद कुमार सिंह को विद्यापतिनगर ब्लॉक तबादला किया गया है। रितु सागर, उमेश कुमार, आलोक कुमार, मनोज कुमार, गोपाल चौधरी, सुशील कुमार, अर्चना बाला को विभूतिपुर प्रखंड किया गया है। मणिकांत चौधरी, फनीश कुमार, मुकेश रंजन, रतिकांत कुमार, विजय शंकर कुमार, ब्रजेश कुमार, मुरारी कुमार को हसनपुर प्रखंड भेजा गया हैं। जबकि मुकेश कुमार चौधरी, जितेंद्र कुमार राय, अमरेंद्र कुमार राय, राजीव रंजन, अमर कुमार महतो, तरुण कुमार को पटोरी प्रखंड किया गया। अवधेश कुमार राय, प्रहलाद कुमार, पुरषोत्तम कुमार, अनिल कुमार महतो, सुनील कुमार सिंह, पंकज कुमार चौधरी को रोसा प्रखंड भेजा गया है।

शशिलाल वर्मा, सुभाष चंद्र, शिवदेव सिंह, शिल्पी कुमारी, विशाल कुमार, राकेश कुमार राकेश, राजीव रंजन, प्रभात मणि, वासुकी प्रसाद देव, रंजन कुमार देव को समस्तीपुर प्रखंड भेजा गया है। हरि दर्शन चौधरी, अजय कुमार, रविंद्र कुमार, रामचंद्र सिंह, अर्जुन कुमार, अनिल कुमार साह को सरायरंजन प्रखंड भेजा गया हैं। सरोज कुमार राय, धीरज कुमार चौधरी, रेधीर कुमार झा, राणा कुमार, सुधीर कुमार, रितेश कुमार झा, प्रभात कुमार को उजियारपुर प्रखंड भेजा गया है। अंजनी कुमार शरण, सुरेंद्र कुमार सिंह, निशांत कुमार को दलसिंहसराय प्रखंड भेजा गया है। मुकेश कुमार दता, राजेश कुमार, शिव कुमार गुमा, कुमार चेतन को वारिसनगर प्रखंड तथा रतेंद्र कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह, सुरेश प्रसाद सिंह, कृष्ण कुमार, संजय कुमार राय, अमरेंद्र प्रसाद राय को ताजपुर प्रखंड भेजा गया है। अनिल कुमार राय एवं कुमारी पुष्पा रानी को जिला मिटटी जांच प्रयोगशाला, विजय रमण व ज्योति को जिला कृषि कार्यालय तबादला किया गया।

*ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा – Doorbeen News*





