व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: मधुबनी। जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी आनंद शर्मा ने सोमवार को ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस में रखी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) एवं वीवीपैट की सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों की जांच की।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक माह जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया जाता है। इसी क्रम में डीएम ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सील, निगरानी प्रणाली तथा अन्य आवश्यक प्रबंधों का बारीकी से अवलोकन किया।


निरीक्षण के दौरान उन्होंने वीवीपैट गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की और उप निर्वाचन पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि आयोग के निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुनिश्चित की जा सके।
इस मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रशांत शेखर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।




*पूसा कृषि विश्वविद्यालय में कृषि अनुसंधान का महाकुंभ शुरू, AI और जलवायु-स्मार्ट खेती पर होगा मंथन – Doorbeen News*
पूसा कृषि विश्वविद्यालय में कृषि अनुसंधान का महाकुंभ शुरू, AI और जलवायु-स्मार्ट खेती पर होगा मंथन





