एस.एन. सिन्हा महाविद्यालय में सत्येंद्र नारायण सिन्हा व श्याम सुंदर सिंह की प्रतिमाओं का अनावरण, शिक्षा व समाज सेवा के योगदान को किया गया याद

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: नवादा। वारसलीगंज स्थित एस.एन. सिन्हा महाविद्यालय में रविवार को महान स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा तथा महाविद्यालय के संस्थापक व पूर्व विधायक श्याम सुंदर सिंह की भव्य प्रतिमाओं का अनावरण किया गया। समारोह की अध्यक्षता मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. दिलीप कुमार केसरी ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की ओर से प्रकाशित स्मारिका का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. आलोक कुमार ने किया।

मुख्य अतिथि बिहार सरकार के उच्च शिक्षा एवं विधि मंत्री संजय सिंह टाइगर ने कहा कि समाज और शिक्षा के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली महान विभूतियों को याद करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि सत्येंद्र नारायण सिन्हा और श्याम सुंदर सिंह के आदर्श एवं कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रामचंद्र प्रसाद सिंह ने कुलपति सहित सभी अतिथियों को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में कुलपति प्रो. डॉ. दिलीप कुमार केसरी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा ने शिक्षा मंत्री रहते हुए वर्ष 1962 में मगध विश्वविद्यालय की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

समारोह को कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार मंगलम, विधायक अनीता देवी, पूर्व विधायक अरुणा देवी, प्रखंड प्रमुख रवि देवी, जिला परिषद सदस्य गीता देवी, संरक्षक गंगा प्रसाद झा तथा संस्थापक के पौत्र डॉ. कुमुद शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के शिक्षा, समाज सेवा और जनकल्याण में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें दूरदर्शी और प्रेरणास्रोत बताया।

*हर घर से ₹1200 टैक्स वसूली का विरोध करेगी खेग्रामस, सदस्यता अभियान में उठाए जनहित के मुद्दे – Doorbeen News*

हर घर से ₹1200 टैक्स वसूली का विरोध करेगी खेग्रामस, सदस्यता अभियान में उठाए जनहित के मुद्दे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *