महाराजी पोखर में भैंस धोने के दौरान युवक की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Dooebeen News Desk: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शंकरपुर पंचायत के नवकाटोल गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय युवक की पोखर में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान नवकाटोल वार्ड एक निवासी राम भजन मंडल के बड़े पुत्र राम शंकर मंडल (35) के रूप में हुई है। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि राम शंकर मंडल रोज की तरह अपनी भैंस को धोने के लिए गांव के महाराजी पोखर गए थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर गहरे पानी में फिसल गया और देखते ही देखते वह पानी में डूब गए।

आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। काफी मशक्कत के बाद उन्हें पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी, माता-पिता समेत अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है। गांव में भी शोक का माहौल व्याप्त है और हर कोई इस दुखद घटना से स्तब्ध है।

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंच गए और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि राम शंकर मंडल मेहनतकश और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। उनकी असामयिक मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों के द्वारा उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवाजीनगर भी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

*शिवाजीनगर में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार; दो चोरी की बाइक बरामद – Doorbeen News*

शिवाजीनगर में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार; दो चोरी की बाइक बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *