झटका: बिहार के 211 नए डिग्री कॉलेजों में 1 जुलाई से नहीं शुरू होगी पढ़ाई, तैयारी अधूरी होने से योजना टली

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: पटना। बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को फिलहाल झटका लगा है। राज्य के 211 नवसृजित डिग्री कॉलेजों में 1 जुलाई से पढ़ाई शुरू करने की योजना स्थगित कर दी गई है। तैयारी पूरी नहीं होने और शिक्षकों की उपलब्धता समेत कई प्रशासनिक व आधारभूत समस्याओं के कारण इन कॉलेजों का संचालन तय समय पर शुरू नहीं हो सकेगा।

सरकार ने पहले घोषणा की थी कि 1 जुलाई से इन नए कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र शुरू होगा, लेकिन अब नई तिथि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सहमति के बाद तय की जाएगी। उच्च शिक्षा विभाग का मानना है कि फिलहाल अधिकांश कॉलेज पढ़ाई शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हैं।

दरअसल, राज्य सरकार ने उन सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने का निर्णय लिया था, जहां अब तक कोई डिग्री कॉलेज नहीं था। पहले 208 प्रखंडों का चयन किया गया था, बाद में तीन और प्रखंड जोड़कर कुल 211 कॉलेजों की स्थापना का निर्णय लिया गया।

इन कॉलेजों में पहले चरण में 16 विषयों की पढ़ाई को मंजूरी दी गई थी, जबकि 1 जुलाई से शुरुआती तौर पर छह विषयों की पढ़ाई शुरू करने की योजना थी।

सरकार ने इन कॉलेजों के संचालन के लिए 9,284 नए पदों के सृजन को मंजूरी दी है। इनमें 6,752 शिक्षकों और 2,532 शिक्षकेतर कर्मियों के पद शामिल हैं। प्रत्येक कॉलेज में 32 शिक्षक और 12 शिक्षकेतर कर्मचारियों की नियुक्ति का प्रावधान किया गया है।

हालांकि सबसे बड़ी चुनौती योग्य शिक्षकों की उपलब्धता बनी हुई है। नियमित नियुक्ति होने तक विभाग ने कक्षा 9 से 12 तक के नेट, जेआरएफ या पीएचडी योग्य शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति का प्रस्ताव तैयार किया था, लेकिन व्यापक विरोध के बाद यह निर्णय वापस लेना पड़ा। इसके चलते शिक्षकों की व्यवस्था नहीं हो सकी।

अब उच्च शिक्षा विभाग आवश्यक संसाधनों और मानवबल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के बाद ही नए डिग्री कॉलेजों में शैक्षणिक गतिविधियां शुरू करने की दिशा में आगे बढ़ेगा। सोर्स:-HH

*सरकारी दवा की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, ट्रक से 400 कार्टन बीयर जब्त – Doorbeen News*

सरकारी दवा की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, ट्रक से 400 कार्टन बीयर जब्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *