व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
समस्तीपुर में बारिश ने खोली नगर निगम की पोल: दिन में छाया अंधेरा, कई मोहल्ले बने ताला
Samastipur News: समस्तीपुर जिले में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवा और मूसलाधार बारिश ने जहां किसानों के चेहरे पर खुशी ला दी, वहीं शहर की बदहाल व्यवस्था की पोल भी खोलकर रख दी। बारिश से पहले पूरे आसमान में काले बादल छा गए, जिससे दिन में ही रात जैसा नजारा दिखने लगा। ग्रामीण इलाकों में लगे सोलर लैंप तक जल उठे और लोगों को लगा मानो शाम हो गई हो।
कुछ देर बाद तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हुई। बारिश से खेतों को राहत मिलने पर किसानों में खुशी देखी गई, लेकिन समस्तीपुर शहर के कई मोहल्लों की हालत नारकीय हो गई। शहर के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी, प्रोफेसर कॉलोनी, 12 पत्थर मोहल्ला, विवेक विहार, पटेल मैदान के पीछे सहित कई इलाकों में जलजमाव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई।


सड़कों पर गंदे पानी का सैलाब उमड़ पड़ा, जिससे लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। स्थानीय लोगों को दूषित पानी के बीच होकर आवाजाही करनी पड़ रही है। कई जगह सड़क के टूटे स्लैब और खुले नालों में लोग गिरकर घायल हो रहे हैं, वहीं वाहन भी फंसकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि वीर कुंवर सिंह कॉलोनी में आधा सड़क और नाला निर्माण कराया गया, जबकि आधे हिस्से को अधूरा छोड़ दिया गया। इसी कारण यहां हमेशा जलजमाव की स्थिति बनी रहती है। लगातार पानी जमा रहने से इलाका गंदगी और बदबू से प्रभावित हो चुका है।
लोगों का आरोप है कि नगर निगम विभाग जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। हर बारिश में शहरवासियों को इसी परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है।




*भारी वर्षा के बाबजूद समस्तीपुर DRM कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय उपवास आंदोलन शुरू – Doorbeen News*
भारी वर्षा के बाबजूद समस्तीपुर DRM कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय उपवास आंदोलन शुरू





