भारी वर्षा के बाबजूद समस्तीपुर DRM कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय उपवास आंदोलन शुरू

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Samastipur  News: रेल विकास एवं विस्तार मंच के बैनर तले अटेरन चौक पर ओवरब्रिज निर्माण को मंजूरी देने, पूर्व शिलान्यासित मुक्तापुर रेल गुमटी पर ऑवरब्रीज निर्माण कार्य शुरू करने, कर्पूरीग्राम-ताजपुर-पातेपुर-महुआ-भगवानपुर नई रेल लाईन निर्माण कार्य शुरू करने समेत विभिन्न रेल संबंधी मांगों को लेकर शुक्रवार को भारी वर्षा में टेंट, दरी-जाजिम भींग जाने के बाबजूद समस्तीपुर डीआरएम कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय उपवास आंदोलन शुरू हो गया। आंदोलन में बड़ी संख्या में सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता, रेल संघर्ष से जुड़े लोग एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

आंदोलनकारियों ने अटेरन चौक रेल गुमटी पर ओवरब्रिज निर्माण, मुक्तापुर रेल गुमटी पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने तथा कर्पूरीग्राम-ताजपुर-पातेपुर-महुआ-भगवानपुर नई रेल लाइन, केबल स्थान- कर्पूरीग्राम, दलसिंहसराय से पटोरी, मुक्तापुर से थानेश्वस्थान नई रेल लाईन योजना को अविलंब मंजूरी देने, रेल कारखाना में पूर्णरूपेण पीओपी कार्य संपन्न कराने, जंक्शन पर वाशिंग पिट निर्माण करने, समस्तीपुर से लंबी दूरी की गाड़ी चलाने की मांग की मांग उठाने समेत रेल क्षेत्र से जुड़ी अन्य जनसमस्याओं के समाधान की भी मांग की गई।

मौके पर आयोजित सभा की अध्यक्षता शंकर प्रसाद साह एवं संचालन जीबछ पासवान ने किया। सभा को संबोधित करते हुए मंच के संयोजक शत्रुघ्न राय पंजी ने कहा कि वर्षों से जनता इन मांगों को लेकर संघर्ष कर रही है, लेकिन रेलवे प्रशासन की ओर से ठोस पहल नहीं होने के कारण लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि यदि मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

उपवास आंदोलन में भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह, उपेंद्र राय, विश्वनाथ गुप्ता, पूर्व पार्षद अर्जन कुमार राय, रामलाल राय, राजद के राकेश ठाकुर, राम विनोद पासवान, जगलाल राय, शाहीद हुसैन, माकपा के सत्यनारायण सिंह, कांग्रेस के डोमन राय, विश्वनाथ सिंह हजारी, परमानंद मिश्र, सामाजिक कार्यकर्ता संतोष कुमार, अशोक कुमार राय, भाजपा के राकेश कुमार राज, रामगुलेब राय, राजेंद्र राय, शंभू राय, कृष्ण कुमार बजे से शुरू हुआ, जिसमें विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी समर्थन जताया। अंत में 10 सूत्री स्मार पत्र डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा को सौंपकर अविलंब मांग पूरा करने अन्यथा आंदोलन तेज करने की चेतावनी के साथ सभा समाप्ति की घोषणा की गई।

*समस्तीपुर में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: चाय दुकान की आड़ में बिक रहा था ‘कोटा’, पिता-पुत्र समेत 3 गिरफ्तार – Doorbeen News*

समस्तीपुर में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: चाय दुकान की आड़ में बिक रहा था ‘कोटा’, पिता-पुत्र समेत 3 गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *