सोनपुर मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विशेष पर्यावरण संरक्षण अभियान आयोजित

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Sonpur Rail News: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने हेतु सोनपुर रेल मंडल द्वारा विभिन्न जागरूकता एवं स्वच्छता अभियान संचालित किए गए। इस क्रम में रेलवे स्टेशनों के आसपास स्थित पार्कों के रख-रखाव एवं सौंदर्यीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया गया, जिससे हरित क्षेत्रों की स्वच्छता एवं प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखा जा सके।

इसके अतिरिक्त, रेलवे कॉलोनियों में सतत जीवनशैली (Sustainable Living) को प्रोत्साहित करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन अभियानों के माध्यम से रेल कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को पर्यावरण के अनुकूल आदतें अपनाने, प्लास्टिक के सीमित उपयोग, स्वच्छता बनाए रखने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति प्रेरित किया गया।

सोनपुर रेल मंडल द्वारा चलाए गए इन अभियानों का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को सुदृढ़ करना, स्वच्छ एवं हरित वातावरण सुनिश्चित करना तथा समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। मंडल प्रशासन ने सभी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित किया जा सके।

*प्रो. दिलीप कुमार केसरी को मगध विश्वविद्यालय के कुलपति का प्रभार, बुद्धिजीवियों में खुशी की लहर – Doorbeen News*

प्रो. दिलीप कुमार केसरी को मगध विश्वविद्यालय के कुलपति का प्रभार, बुद्धिजीवियों में खुशी की लहर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *