व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Samastipur News: शिवाजीनगर प्रखंड के जाखर धरमपुर पंचायत स्थित गोनवाड़ा गांव में मंगलवार को स्वच्छता विभाग से जुड़े कर्मी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि दिवंगत स्वच्छता कर्मी सत्तन पासवान के परिजनों से मिलने पहुंचे। इस दौरान सभी ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए आर्थिक सहायता प्रदान की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।


बताया गया कि 19 मई की सुबह पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता कार्य के दौरान अचानक सत्तन पासवान की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उनका निधन हो गया। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
स्वच्छता पर्यवेक्षक निवास कुमार, मनीष कुमार, जयकांत राय एवं चंदन सहनी ने स्वच्छता कर्मी मोहन महतो और राजीव रंजन के साथ मृतक के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। मौके पर वार्ड सदस्य रोहित पासवान, श्रवण पासवान सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया।




*समस्तीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार – Doorbeen News*
समस्तीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार





