व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Rajgir Mela News: मुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने आज Rajgir में आयोजित Malmas Mela-2026 का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ब्रह्मकुंड परिसर में पूजा-अर्चना की और महाआरती में शामिल होकर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार आदि थे।
संतों के साथ ध्वजारोहण: मुख्यमंत्री ने यज्ञशाला के निकट प्रमुख संतों के साथ ध्वजारोहण किया। इस दौरान Jagatguru Ramanujacharya Swami Basudevacharya Shri Bhaskar Ji सहित अनेक संत-महात्मा उपस्थित रहे।
श्रद्धालुओं की सुविधाओं का लिया जायजा: उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं और सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी आवश्यक सेवाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराई जाएं।



निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन: मुख्यमंत्री ने ब्रह्मकुंड के समीप Nav Nalanda Seva Bharati द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया। इस शिविर के माध्यम से श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य जांच और चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।
आवासन स्थल और ‘दीदी की रसोई’ का शुभारंभ: मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए तैयार किए गए स्टेट गेस्ट हाउस स्थित आवासन स्थल का भी मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया। साथ ही श्रद्धालुओं के भोजन की व्यवस्था के लिए संचालित ‘दीदी की रसोई’ का शुभारंभ किया।
धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत का केंद्र: राजगीर का मलमास मेला बिहार की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण आयोजन माना जाता है। देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस मेले में भाग लेने आते हैं और ब्रह्मकुंड में स्नान तथा पूजा-अर्चना करते हैं।



*शिवाजीनगर थानान को पुराने प्रखंड कार्यालय भवन में स्थानांतरित करने पर भी बनी सहमति – Doorbeen News*
शिवाजीनगर थानान को पुराने प्रखंड कार्यालय भवन में स्थानांतरित करने पर भी बनी सहमति





