गर्मी में लू से बचाव को दी गई बच्चों को जानकारी

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Samastipur News: समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत सुरक्षित शनिवार की नई वार्षिक सारणी के अनुसार लू विषय पर नोडल शिक्षिका बीवी शकीला रहमान ने विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विमल कुमार साह ने किया। इस अवसर पर शिक्षिका विमला कुमारी ने लू से खतरे एवं बचाव, उससे होने वाले नुकसान एवं दुष्प्रभाव पर क्या करें एवं क्या न करें की जानकारी दी।

वहीं विभा कुमारी ने लू लगने पर प्राथमिक उपचार करने, ओ आर एस घोल बनाने की विधि और सही उपयोग करने आदि की जानकारी दी। दूसरे सत्र में वर्गवार अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।वहीं संयोजक शिक्षिका खुशबू राय की अध्यक्षता में नवगठित बाल संसद की प्रथम बैठक आयोजित की गई,जिसमें मंत्रियों के अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में विस्तार से बताया गया।

बैठक में जल एवं कृषि मंत्री दीनानाथ कुमार द्वारा टीम तैयार कर पौधारोपण अभियान चलाने,विज्ञान एवं पुस्तकालय मंत्री स्नेहा कुमारी व प्रियांशु कुमार के द्वारा बच्चों के बीच पुस्तक वितरण करने वाले कार्य को काफी सराहा गया। मौके पर शिक्षक शिक्षक संजीव कुमार झा, कैलाश राम, विनय सिंह, दिवाकर कुमार सिंह, मोहम्मद सादुल्लाह, इंदिरा कुमारी, कोमल कुमारी, अंजुमन शाहीन, शिक्षा सेवक कैलाश सदा आदि ने भरपूर सहयोग किया।

*राह चलती लड़की को छेडछाड करने का आरोपी गिरफ्तार – Doorbeen News*

राह चलती लड़की को छेडछाड करने का आरोपी गिरफ्तार

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *