व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें
Samastipur News: शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की राह चलती लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा पढ़ने के उद्देश्य से कोचिंग जाती है। आरोपी द्वारा कोचिंग सेंटर जाने के रास्ते में उसे तंग किया जाता था। पीड़िता छात्रा के द्वारा शुक्रवार को दिए गए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई।


इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। पीड़िता के द्वारा बताया गया कि विगत एक वर्ष से कोचिंग जाने के समय लड़का पीछा कर रहा था। इस संबंध में छात्रा के परिजन द्वारा कई बार आरोपी को समझाने का प्रयास भी किया गया। लेकिन आरोपी युवक अपनी हरकत से बाज नहीं आया। तंग आकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। युवक की पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के काजी डुमरा गांव निवासी मोहम्मद फूल हसन के पुत्र मोहम्मद सरफराज के रूप में की गई है।




*गर्मी एवं लू के खतरे और उससे बचाव की जानकारी को लेकर बच्चों को किया गया जागरूक – Doorbeen News*
गर्मी एवं लू के खतरे और उससे बचाव की जानकारी को लेकर बच्चों को किया गया जागरूक





