व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Patna News: बिहार में सरकार के शपथ ग्रहण के बाद सभी मंत्रियों के बीच विभाग का बंटवारा कर दिया गया है। इसमें गृह मंत्रालय सम्राट चौधरी अपने पास रखा है। वही विजय कुमार सिहा को कृषि मंत्री बनाया गया है। जबकि मिथिलेश तिवारी को शिक्षा मंत्री एवं निशांत कुमार को स्वास्थ्य मंत्रालय का प्रभार सोपा गया है।
सम्राट चौधरी के पास सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, प्रशिक्षक, सिविल विमानन तथा ऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन व संसदीय कार्य, बिजेन्द प्रसाद यादव को वित्त व वाणिज्य-कर दिया गया।


जबकि श्रवण कुमार ग्रामीण विकास व सूचना एवं जन-संपर्क, विजय कुमार सिन्हा को कृषि, डा० दिलीप कुमार जायसवाल को राजस्व एवं भूमि, निशान्त को स्वास्थ्य, श्रीमती लेशी सिंह को भवन निर्माण, राम कृपाल यादव सहकारिता, नीतीश मिश्रा को नगर विकास एवं आवास व सूचना प्रावैधिकी, दामोदर रावत को परिवहन, संजय सिंह टाइगर को उच्च शिक्षा व विधि का मंत्रालय दिया गया है।
अशोक चौधरी खाध एवं उपभेक्ता संरक्षण, भगवान सिंह कुशवाहा योजना एवं विकास, अरूण शंकर प्रसाद श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण व युवा, रोजगार एवं कौशल विकास, मदन सहनी मघ निषेध उत्पाद एवं निबंधन, डा० संतोष कुमार सुमन लघु जल संसाधन, श्रीमती राम निशाद को पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग व कल्याण, रत्नेश सादा आपदा प्रबंधन, सुश्री श्रेयशी सिंह उघोग व खेल का मंत्री बनाया गया है।


मो० जमा खान अल्पसंख्यक कल्याण, नन्दकिशोर राम डेयरी, मतस्य पशु संसाधन, कुमार शैलेन्द्र पथ निर्माण, शीला कुमारी विज्ञान, प्रावैधिक एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा, केदार प्रसाद गुप्ता पर्यटन, लखेन्द्र कुमार रौशन अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण, सुनील कुमार ग्रामीण कार्य, शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को ऊर्जा, डा० प्रमोद कुमार खान एवं भूतत्व व कला एवं संस्कृति, स्वेता गुप्ता को समाज कल्याण मंत्री बनाया गया है।
जबकि मिथलेश तिवारी शिक्षा, डा० रामचन्द्र प्रसाद पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, संजय कुमार सिंह लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, संजय कुमार को गन्ना उघोग तथा दीपक प्रकाश को पंचायती राज का मंत्री बनाया गया।



*19 मई को लगने वाले सहयोग शिविर को लेकर एसडीओ ने दिया निर्देश – Doorbeen News*
19 मई को लगने वाले सहयोग शिविर को लेकर एसडीओ ने दिया निर्देश





