सहयोग शिविर को लेकर बीडीओ कार्यालय में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Samastipur News: सिंघिया प्रखंड में आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा सरकारी योजनाओं का लाभ सुलभ तरीके से उपलब्ध कराने को लेकर प्रशासन ने नई पहल शुरू की है। अब प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायतवार सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर गुरुवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ विवेक रंजन की अध्यक्षता में सभी पंचायतों के मुखिया एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बीडीओ ने कहा कि सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं सुझाव सीधे प्रशासन तक पहुंचाने के लिए सुलभ मंच उपलब्ध कराना है, ताकि उनका प्रभावी एवं समयबद्ध निवारण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने सभी मुखिया से अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया, ताकि अधिक से अधिक लोग शिविर का लाभ उठा सकें।

बीडीओ ने बताया कि सहयोग शिविर में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, लोक सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत उपलब्ध सेवाओं, जनसमस्याओं एवं जन शिकायतों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। पंचायत स्तर पर आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंचायतवार कर्मियों की प्रतिनियुक्ति भी की गई है। पंचायत के कोई भी आमजन कार्यदिवस में पंचायत कार्यालय पहुंचकर प्रतिनियुक्त कर्मियों के पास अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। प्राप्त सभी आवेदनों को विधिवत पंजी में संधारित किया जाएगा, ताकि संबंधित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग एवं निष्पादन सुनिश्चित हो सके।

बैठक में बीपीआरओ कृष्ण कुमार सिंह ने भी सहयोग शिविर की रूपरेखा एवं संचालन व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से पंचायत स्तर पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा, जिससे लोगों को प्रखंड एवं जिला मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े।

बैठक में सालेपुर पंचायत के मुखिया अशोक पासवान, लिलहौल पंचायत के मुखिया रामप्रवेश साहू, जहाँगीरपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गोपाल सिंह, वारी पंचायत के मुखिया रामकृष्ण पंडित, बंगरहट्टा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि लक्की कमती, विष्णुपुर डीहा पंचायत के मुखिया ललित राम तथा हरदिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मो० खालिद सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में सहयोग शिविर को सफल एवं प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

*बिहार में मंत्रालय का हुआ बटवारा, गृह मुख्यमंत्री के पास, विजय को कृषि, मिथिलेश तिवारी को शिक्षा व निशांत को स्वास्थ्य, देखे पूरी सूची – Doorbeen News*

बिहार में मंत्रालय का हुआ बटवारा, गृह मुख्यमंत्री के पास, विजय को कृषि, मिथिलेश तिवारी को शिक्षा व निशांत को स्वास्थ्य, देखे पूरी सूची

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *