व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें
Samastipur News: विमेंस कॉलेज समस्तीपुर में गुरुवार को सीबीसीएस पंचम सेमेस्टर की छात्राओं के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम का आयोजन दूसरे दिन भी किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानाचार्य प्रोफेसर (डॉ.) आदित्य चंद्र झा के निर्देश पर आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न विषयों की छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान इंटर्नशिप पदाधिकारी प्रोफेसर फरहत जबीं ने छात्राओं को इंटर्नशिप से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।


उन्होंने कहा कि इंटर्नशिप कार्यक्रम छात्राओं के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने में सहायक साबित होगा।
इस अवसर पर संबंधित विभागों के शिक्षकों ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया और उन्हें भविष्य की तैयारी को लेकर आवश्यक सुझाव दिए। कार्यक्रम में हिंदी, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, मनोविज्ञान, संगीत, रसायन शास्त्र एवं भौतिक विज्ञान विषय की छात्राएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. सुरेश साह, डॉ. मधुलिका मिश्रा, डॉ. फरहत जबीं, डॉ. कुमारी अनु, डॉ. रंजन कुमार, डॉ. कविता वर्मा, डॉ. पूनम कुमारी, डॉ. शालिनी, डॉ. सुमन कुमारी, डॉ. सोनी सिन्हा, डॉ. संगीता, डॉ. स्मिता कुमारी, डॉ. ऋचा वर्मा, डॉ. अपूर्वा मुले, डॉ. सुनीता कुमारी, डॉ. आभा कुमारी, डॉ. स्वीटी दर्शन, डॉ. बबली कुमारी एवं रेखा कुमारी सहित बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद थीं।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को रोजगारपरक शिक्षा और व्यावहारिक प्रशिक्षण से जोड़ना बताया गया।




*महावीर चौक मारपीट कांड में दो गिरफ्तार, हथियार बल पर हुई थी वारदात – Doorbeen News*
महावीर चौक मारपीट कांड में दो गिरफ्तार, हथियार बल पर हुई थी वारदात





