महावीर चौक मारपीट कांड में दो गिरफ्तार, हथियार बल पर हुई थी वारदात

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Samastipur News: दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के महावीर चौक पर हथियार के बल पर हुई मारपीट मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना को लेकर दलसिंहसराय थाना में प्राथमिकी दर्ज कर विशेष छापेमारी दल गठित किया गया था।

पुलिस के अनुसार, 9 अप्रैल 2026 की संध्या में महावीर चौक पर हथियार के बल पर मारपीट की घटना हुई थी। मामले में पगड़ा चकमुर्तुजा निवासी अभिषेक कुमार ने आवेदन देकर छह नामजद एवं छह अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस संबंध में दलसिंहसराय थाना कांड संख्या-207/26 दिनांक 17 अप्रैल 2026 को विभिन्न धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष छापेमारी दल का गठन किया। तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने मामले में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के महिसारी वार्ड संख्या-13 निवासी विवेक कुमार (22) एवं अमित कुमार उर्फ गोलू कुमार (20) के रूप में हुई है। दोनों मनोज महतो के पुत्र बताए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।
छापेमारी दल में दलसिंहसराय थानाध्यक्ष पु0नि0 मो. इरशाद आलम, उजियारपुर थानाध्यक्ष पु0अ0नि0 अजीत कुमार, सअनि विपीन कुमार, सअनि रंजीत कुमार, पीटीसी प्रणय कुमार सिंह सहित दलसिंहसराय थाना की पुलिस टीम एवं सशस्त्र बल शामिल थे।

*दलसिंहसराय में वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, लोडेड कट्टा बरामद – Doorbeen News*

दलसिंहसराय में वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, लोडेड कट्टा बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *