व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें
सहरसा जिले के महिषी प्रखंड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय बलुआहा और प्राथमिक विद्यालय तेघड़ा में गुरुवार को मिड-डे मील खाने के बाद 400 से अधिक बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बच्चों को पेट दर्द, उल्टी, चक्कर और बेचैनी की शिकायत होने लगी, जिसके बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
बीमार बच्चों को आनन-फानन में महिषी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार इलाज में जुटी रही। स्वास्थ्य केंद्र में बच्चों और अभिभावकों की भारी भीड़ देखने को मिली। जिन बच्चों की हालत ज्यादा खराब थी, उन्हें बेहतर इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल रेफर किया गया।


छात्रों ने बताया कि मिड-डे मील में चावल-दाल खाने के कुछ देर बाद ही कई बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई।
सिविल सर्जन डॉ. राजनारायण प्रसाद ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग की शिकायत सामने आई है। सभी बच्चों का इलाज किया जा रहा है और फिलहाल सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
घटना के बाद अभिभावकों में भारी आक्रोश है। प्रशासन ने मिड-डे मील के नमूनों को जांच के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।




*विमेंस कॉलेज समस्तीपुर में इंटर्नशिप कार्यक्रम का दूसरा दिन आयोजित – Doorbeen News*
विमेंस कॉलेज समस्तीपुर में इंटर्नशिप कार्यक्रम का दूसरा दिन आयोजित





