समस्तीपुर में HLO ऐप का शुभारंभ: 8028 ब्लॉक में होगा मकानों का सूचीकरण

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Samastipur News | भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण) को लेकर जिले में मंगलवार को एचएलओ (HLO) एप्लिकेशन का विधिवत शुभारंभ किया गया। प्रधान जनगणना अधिकारी-सह-जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने समाहरणालय में इसका उद्घाटन किया। इस ऐप के जरिए पूरे जिले में मकानों का डिजिटल सूचीकरण किया जाएगा।

8028 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक में होगा सर्वे:
जिले में कुल 8028 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक बनाए गए हैं। इन ब्लॉकों में 7902 प्रगणक और 1367 पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है, जो एचएलओ एप्लिकेशन के माध्यम से घर-घर जाकर मकानों का विवरण एकत्र करेंगे।

34 सवालों के आधार पर होगी गणना:
पहले चरण में प्रत्येक मकान से संबंधित 34 प्रकार की जानकारी जुटाई जाएगी। इसमें मकान की स्थिति, उपयोग, सुविधाएं और अन्य आवश्यक विवरण शामिल होंगे। यह डेटा आगे की जनगणना प्रक्रिया के लिए आधार तैयार करेगा।

2 से 31 मई तक चलेगा अभियान:
जिले में मकान सूचीकरण का कार्य 2 मई से शुरू होकर 31 मई तक चलेगा। इस दौरान सभी प्रगणक अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर हर मकान का विवरण डिजिटल माध्यम से दर्ज करेंगे।

कई अधिकारी रहे मौजूद:
इस मौके पर जिला जनगणना अधिकारी-सह-अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, अपर जिला जनगणना अधिकारी-सह-जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अशोक कुमार, नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश, अपर चार्ज जनगणना अधिकारी पवन कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।

*पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय समस्तीपुर में संभाग क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू – Doorbeen News*

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय समस्तीपुर में संभाग क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *