पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय समस्तीपुर में संभाग क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Samastipur News: पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय समस्तीपुर के प्रांगण में पटना संभाग के क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस दो दिवसीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के एएसपी अनिकेत द्विवेदी (2023 बच के आईपीएस अधिकारी) तथा विशिष्ट अतिथियों,में नीता देवी,  शंभू द्विवेदी जी तथा पर्यवेक्षक  टी.एन.ठाकुर,  प्राचार्य पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पूसा एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि महोदय द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना गणपति वंदना स्वागत गीत स्वागत अमृत एवं समूह अमृत तथा जूडो प्रदर्शन के द्वारा की प्रस्तुति कार्यक्रम के शुभारंभ में चार-चार लगा दिया।

इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों से फुटबॉल अंडर -14 की 3 टीमें, अंडर -17 की 7 टीमें तथा जूडो की अंडर -14 के 25 प्रतिभागी, अंडर-17 के 18 प्रतिभागी तथा अंदर-19 की 22 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इस कार्यक्रम में कुल 215 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं साथ ही 25 अनुराक्षकों की उपस्थिति रही।

मेजबान विद्यालय के प्राचार्य  जितेंद्र कुमार ने अपने अभिभाषण में बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें खेल भावना व उत्साह पूर्वक खेल में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। केंद्रीय विद्यालय के ही पूर्ववर्ती छात्र रहे मुख्य अतिथि श्री अनिकेत द्विवेदी जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि केंद्रीय विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदा प्रतिबद्ध रहा है।

*विक्रमशिला पुल ध्वस्त होने पर रेलवे ने शुरू किया सरायगढ़ और देवघर के मध्य स्पेशल ट्रेन – Doorbeen News*

विक्रमशिला पुल ध्वस्त होने पर रेलवे ने शुरू किया सरायगढ़ और देवघर के मध्य स्पेशल ट्रेन 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *