व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Samastipur News: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में इस बार भाजपा भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास जताया है और इसी भरोसे के साथ मतदान किया है।
प्रेस से बातचीत के दौरान नित्यानंद राय ने कहा कि इस बार के चुनाव में युवाओं और आम मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है, जो बदलाव का संकेत है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री के नेतृत्व और केंद्र सरकार के कार्यों को देखते हुए बंगाल की जनता ने भाजपा के पक्ष में विश्वास जताया है, इसलिए वहां कमल खिलना तय है।”


श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे:
केंद्रीय मंत्री समस्तीपुर में भाजपा के पूर्व एमएलसी हरि नारायण चौधरी की 5वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए यह राजनीतिक बयान दिया।
“भारी बहुमत” का दावा: नित्यानंद राय ने स्पष्ट रूप से कहा कि भाजपा इस बार पश्चिम बंगाल में भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और जनता का समर्थन पार्टी के साथ है।




*पटना में ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के तहत 100 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित – Doorbeen News*
पटना में ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के तहत 100 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित





