पटना में ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के तहत 100 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें

 

Hajipur Health News: केन्द्रीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल पटना के OPD परिसर में “टीबी मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत 100 दिवसीय जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम चिकित्सा निदेशक डॉ. सुबोध कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

विशेषज्ञों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी: कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. कौशल कुमार एवं डॉ. संजय कुमार गुप्ता ने टीबी (Tuberculosis) के लक्षण, कारण, समय पर जांच और पूर्ण उपचार के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
वहीं डॉ. संध्या किरण ने महिलाओं के स्वास्थ्य पर टीबी के प्रभाव और जागरूकता की आवश्यकता पर विशेष जानकारी दी।

जागरूकता ही बचाव का सबसे बड़ा उपाय: कार्यक्रम में बताया गया कि टीबी एक गंभीर लेकिन पूरी तरह से उपचार योग्य बीमारी है, बशर्ते समय पर पहचान और सही इलाज हो। लोगों को नियमित जांच कराने और उपचार बीच में न छोड़ने की सलाह दी गई।

110 से अधिक लोगों की सहभागिता: इस अवसर पर OPD में मौजूद मरीजों, उनके परिजनों, अस्पताल के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों सहित लगभग 110 लोगों ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

टीबी उन्मूलन का संकल्प : कार्यक्रम के अंत में चिकित्सा निदेशक ने टीबी उन्मूलन के लिए जागरूकता बढ़ाने पर बल देते हुए सभी से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की।

*रोसड़ा अनुमंडलीय अस्पताल के वरीय लिपि को निगरानी विभाग की टीम ने 1 लाख घुस लेते किया गिरफ्तार – Doorbeen News*

रोसड़ा अनुमंडलीय अस्पताल के वरीय लिपि को निगरानी विभाग की टीम ने 1 लाख घुस लेते किया गिरफ्तार 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *